फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए किया स्कूलों का निरीक्षण

Fri, 22 Aug 2025 01:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
मिडिल स्कूल चक नत्थल में विद्या​र्थियों के साथ संवाद करते प्रधानाचार्य डाइट। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
विद्यार्थियों से विषयवार प्रश्न पूछकर उनकी वैचारिक स्पष्टता का मूल्यांकन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। स्कूलों में शैक्षणिक मानकों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रधानाचार्य डाइट बी.के. पाठक ने हीरानगर जोन के हाईस्कूल चड़वाल और मढ़ीन जोन के मिडिल स्कूल चक नत्थल का शैक्षणिक निरीक्षण किया। वीरवार को दोनों स्कूलो के निरीक्षण के दौरान उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने पर बल दिया। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ प्रवक्ता विकास मलहोत्रा भी मौजूद रहे।
हाईस्कूल चडवाल में निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य ने कक्षा 5वीं से लेकर 10वीं के विद्यार्थियों से विषयवार प्रश्न पूछकर उनकी वैचारिक स्पष्टता का मूल्यांकन किया। वहीं, उन्होंने कार्य और गति विषय पर विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझाया और छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल के शिक्षकों को निर्देशित करते हुए उन्हें पाठ योजनाओं को समय-सारणी के अनुरूप बनाने, गतिविधि-आधारित शिक्षण पर बल देंने, विद्यार्थियों के पठन व लेखन कौशल को सुधारने के साथ शिक्षण-सहायक सामग्री का प्रभावी उपयोग करने के लिए कहा।
विज्ञापन

मिडिल स्कूल चक नत्थल में बाल वाटिका से कक्षा 5वीं तक के छात्रों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रशासन और शिक्षकों की नवाचारी शिक्षण विधियों की सराहना की, जिनमें हस्तनिर्मित का उपयोग, अस्पताल मॉडल का निर्माण और श्वेत पट्ट का रचनात्मक उपयोग शामिल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें