फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद के दौरान सामान बेचने की शिकायत पर बाजार का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन बसोहली क्षेत्र में जिन दुकानों को खोलने की परमिशन दी गई है केवल वही दुकानें खुली रहीं। वहीं बीते शुक्रवार को कुछ दुकानदारों द्वारा शटर गिराकर चोरी-छिपे सामान बेचने की शिकायत के बाद तहसीलदार अमन आनंद ने टीम सहित बस अड्डा स्थित मुख्य बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानें बंद पाई गईं। वही मुख्य बाजार में बिना मास्क घूम रहे तीन लोगों के चालान काटकर 1500 रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मास्क लगाने की अपील भी की जा रही है। जो बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं वह खुद जान को खतरे में डाल रहे हैं। साथ ही घर और आसपड़ोस के लिए भी खतरा हैं। लिहाजा महामारी की गंभीरता और खतरे को समझें। वैक्सीनेशन भी करवाएं। उधर, शनिवार को रामलीला मैदान के समीप आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में वैक्सीनेशन सेंटर लगाया गया। यहां तहसीलदार बसोहली अमन आनंद, नगर कमेटी के अध्यक्ष सुमेश सपोलिया व अन्य की मौजूदगी में 45 वर्ष से अधिक आयु के 30 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें