फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओपी का पालन करें अध्यापक और विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्टी सीईओ ने शनिवार को बिलावर जोन के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के इंतजामों का जायजा लिया। गवर्नमेंट मिडिल स्कूल कोटी में अधिकारी ने स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को मास्क पहनने की सलाह दी। डिप्टी सीईओ ने बताया कि आठ फरवरी को सभी सरकारी और निजी स्कूलों के खुलने के बाद स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी 95 फ़ीसदी के करीब पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह तक स्कूलों की हाजिरी 100 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है। उन्होंने अध्यापकों को सरकार की ओर से जारी किए गए एसओपी का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्कूल में निरीक्षण के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने अधिकारी से स्कूल की पुरानी इमारत की मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों ने अधिकारी को बताया कि मिडिल स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या डेढ़ सौ के करीब है। स्कूल में कमरों की कमी होने के कारण विद्यार्थियों को दिक्कतें उठानी पड़ती है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द स्कूल का दर्जा बढ़ाया जाए और पुरानी इमारत को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। इस अवसर पर अधिकारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुरानी इमारत को ठीक करने के लिए एस्टीमेट बनाया गया है। स्कूल का दर्जा बढ़ाने के लिए लिखित तौर पर शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेज दी गई है। इस दौरान पंच जोगिंद सिंह सुरजीत सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें