फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकत में आया विभाग, टिकरी से सलान तक बिछेगी पेयजल पाइप

विज्ञापन
पीएमजीएसवाई की ओर से उखाड़ी गई पाइपों के मामले को लेकर द्रमण पंचायत में स्थिति का जायजा लेने पहुं - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। द्रमण पंचायत में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योेजना (पीएमजीएसवाई) योजना के तहत चार वर्ष पूर्व सड़क बनाते समय तोड़ी गई पाइप लाइनों और नहर के मसले में जलशक्ति विभाग के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर और एक्सईएन सुरजीत सिंह ने द्रमण पंचायत में जाकर स्थिति का जायजा लिया। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया, जिससे हरकत में आए अधिकारियों ने बुधवार को पंचायत का दौरा किया और पाइप लाइनों को दुरुस्त करने के साथ लोगों को पेयजल समस्याएं दूर करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एईई हरीश शर्मा ने बताया कि टिकरी से सलान तक पाइप लाइनें लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके लिए टेंडर लगाने को कहा है। इस संदर्भ में जेई को मेजरमेंट लेकर एस्टीमेट बनाने को कहा गया है, ताकि टेंडर लगाया जा सके। पीएमजीएसवाई विभाग ने सड़क बनाते समय जलशक्ति विभाग की जिन पाइप लाइनों को नुकसान पहुंचाया था, उसकी डैमेज रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी गई थी, जिसका करीब 25 लाख का भुगतान बना था, लेकिन विभाग ने अब तक तीन लाख रुपये से भी कम राशि दी है।
द्रमण पंचायत में पहुंचे अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी पेयजल संबंधी समस्याओं को जाना। सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर ने पंचायत के फिल्ट्रेशन प्लांट को जल्द शुरू करने को कहा। साथ ही लोगों ने दरकोदी मे 20 हजार लीटर गैलन कैपेसिटी वाले हौद को बनाने की भी मांग की। लोगों ने बताया कि गांव दरकोदी में पानी का हौद बनाया जाए तो यमना, चींच, सलान, जलो कुकड़ा आदि गांवों के 300 परिवारों को पेयजल किल्लत से राहत मिलेगी। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द हौद का काम शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें