फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ में 54 कार्यक्रमों के जरिए समाज को जोड़ने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संघ शताब्दी विजयदशमी उत्सव 2025 का आयोजन कर रहा है। जिले में आयोजित होने वाले इस उत्सव में मंडल स्तर पर और बस्ती स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें समाज को संघ से परिचित कराते हुए उनको एकजुट किया जाएगा। यह जानकारी संघ के कठुआ विभाग प्रचारक अनुराग ने दी।
विज्ञापन




विभाग प्रचारक ने बताया कि हर वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना का पर्व विजयदशमी के दिन मनाया जाता है। इस बार संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर इस कार्यक्रम को विस्तार देते हुए पूरे देश में इसे मंडल और बस्ती स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। इसके तहत कठुआ जिले में भी दो अक्तूबर से पांच अक्तूबर के बीच कुल 54 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी स्वयंसेवकों के लिए पूर्ण गणवेश में शामिल होना अनिवार्य होगा। लिहाजा इन्हें तैयार किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शस्त्रपूजन, बौद्धिक और पथ संचलन जैसी गतिविधियों को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय गणमान्य मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। जबकि माताओं, बहनों, बच्चों और बुजुर्गों को भी आमंत्रित किया जाएगा। ताकि उन्हें संघ की गतिविधियों से परिचित करवाकर संगठित समाज बनाया जा सके।
विज्ञापन




विभाग प्रचारक ने बताया कि इसके अतिरिक्त नवंबर में गृह संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें स्वयंसेवक घर-घर जाकर लोगों को संघ के साथ जोड़ने का काम करेंगे और दिसंबर में हिंदू सम्मेलन भी इसी तर्ज पर आयोजित कर लोगों को एकजुट किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें