सुरिंदर कुमार खजूरिया स्मृति अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार से नवाजी गईं नाहिदा बानोआयोजक
श्री रामलीला क्लब बनी की ओर से आयोजित एक समारोह में नाहिदा बनो को सुरिंदर कुमार खजूरिया स्मृति अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनी की छात्रा नाहिदा बानो ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में तहसील बनी में 12वीं की परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह पुरस्कार उनके माता-पिता ने अध्यक्ष श्री रामलीला क्लब बनी एसके आनंद एवं क्लब के अन्य वरिष्ठ सदस्यों से प्राप्त किया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों ने नाहिदा की मेहनत, लगन और सफलता की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बेटी की उपलब्धि पर पिता शफीक अहमद ने कहा कि उन्हें गर्व है। वहीं नाहिदा के गांव संदरूण, हाल बानी में लोगों ने कामयाबी पर प्रसन्नता जताई और बधाई दी।