बनी। सेना की ओर से सरथल में एक पशु चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य इलाके में रह रहे स्थानीय निवासी, गुज्जर और बकरवाल समुदाय के पशुओं को चिकित्सकीय सहायता और देखभाल प्रदान करना था। कैंप में विशेषज्ञ सलाह, जांच और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन का स्वागत किया और सेना के प्रयासों की सराहना की।
स्थानीय निवासी नजीर अहमद ने बताया कि इस तरह के कैंप यहां के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। पहली बार यहां सरथल इस तरह के कैंप का आयोजन हुआ है। जब पशुपालक अपने मवेशियों के साथ दूर-दूर पहाड़ों में रहते हैं, जहां मोबाइल नेटवर्क तक नहीं होता। अक्सर हमारे मवेशी बीमार हो जाते हैं और डॉक्टर से संपर्क करना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में भारतीय सेना द्वारा इन दूरदराज पहाड़ों में कैंप लगाना हमारे लिए गर्व की बात है।