फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: बर्फीली रात में भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, इंजीनियर पवन ठाकुर को मौत के मुंह से निकाला

Sun, 22 Mar 2026 12:58 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

जम्मू-कश्मीर के चट्टरगला पास पर बर्फ में फंसे घायल इंजीनियर पवन ठाकुर को भारतीय सेना के राइजिंग स्टार कॉर्प्स के जवानों ने सब-जीरो तापमान और कठिन परिस्थितियों में बहादुरी से बचाया।
विज्ञापन
भारतीय सेना ने बर्फ में फंसे इंजीनियर को बचाया - फोटो : सेना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना के राइजिंग स्टार कॉर्प्स के जवानों ने रात के अंधेरे और सब-जीरो तापमान में एक रेस्क्यू ऑपरेशन कर घायल इंजीनियर पवन ठाकुर की जान बचाई। यह घटना कठुआ जिले के चट्टरगला पास पर हुई, जो 11 हजार  फीट की ऊंचाई पर बनी-भद्रवाह रोड पर स्थित है।

विज्ञापन


पवन ठाकुर पकल डुल हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में कार्यरत हैं। वह गुलदंडा से अपने घर बनी लौटते समय 20-25 मीटर गहरी खाई में गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। खराब  मौसम और बर्फ से ढके इलाके में फंसने के बाद उन्होंने पास के सेना कैंप सर्थल को आपातकालीन कॉल की।

सेना के जवानों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। बर्फीली रात और मुश्किल इलाके में कठिनाई के बावजूद, जवान घायल व्यक्ति तक पहुंचे उन्हें तुरंत प्राथमिक चिकित्सा दी और सुरक्षित रूप से सर्थल ले गए। इसके बाद पवन ठाकुर को आगे के इलाज के लिए बानी के सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन ठाकुर ने सेना की बहादुरी और तत्परता की सराहना करते हुए कहा यदि सेना समय पर न पहुंचती तो मैं जीवित नहीं रहता। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें