संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। श्रद्धालुओं का एक जत्था माता सुकराला देवी मंदिर के लिए रवाना हुआ। यह जत्था मंदिर में आयोजित होने वाले 35वें वार्षिक भंडारे में भाग लेने और सेवा प्रदान करेगा।
जत्थे में शामिल भक्तों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी वे माता सुकराला देवी के चरणों में भंडारा लगाने जा रहे हैं। यह आयोजन पिछले 35 वर्षों से निरंतर श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। माता रानी के जयघोष के साथ रवाना हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि वे पिछले 15 वर्षों से हर नवरात्र पर इस यात्रा में शामिल होते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भंडारे का उद्देश्य केवल प्रसाद वितरण ही नहीं बल्कि सेवा भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करना भी है। माता रानी की कृपा से यह आयोजन हर वर्ष सफल होता है। इस बार के भंडारे में भी दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा।