फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एलसीडी का उद्घाटन, पर्यटन स्थलों की मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
बिलावर में एलसीडी का विधायक ने किया उद्घाटन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। नगर कमेटी की ओर से नाज पुल के पास लगाई गई एलसीडी का उद्घाटन वीरवार को विधायक सतीश शर्मा ने किया। एलसीडी के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा, वहीं, इलाके के अलग-अलग पर्यटन स्थलों की जानकारी इस एलसीडी के माध्यम से लोगों को मिलेगी।
विज्ञापन

इस एलसीडी के माध्यम से बिलावर इलाके की सुंदरता को निहारने वाले पर्यटकों को इलाके की तरफ आकर्षित करने के लिए प्रचार किया जाएगा ताकि इलाके में पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिल सके और यह एलसीडी 24 घंटे चलेगी।। विधायक ने कहा कि कस्बे के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार की ओर से प्रयास किया जा रहा है ताकि अलग-अलग इलाकों के पर्यटक बिलावर की तरफ आकर्षित हो सकें। उन्होंने लोगों से कस्बे में स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। नगर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एलसीडी पर व्यापारी वर्ग विज्ञापन भी चला सकता है जिससे नगर कमेटी की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें