शहर के वार्ड नंबर 20 में नगर परिषद के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने नवनिर्मित गली का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नए बसे मोहल्लों में बहुत सारी गलियां कच्ची हैं। उन्हें फंड की उपलब्धता के अनुसार क्रमवार बनवाया जा रहा है। नगर परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि जिस गली का उद्घाटन किया गया है, उसमें पांच लाख की लागत से गत वर्ष नाले का निर्माण करवाया गया था। लेकिन गली में जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ था।
अब नौ लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। आने वाले दिनों में गली में टाइलें लगाने के लिए प्रयास किए जाएगा। वार्ड के पार्षद राविंद्र सिंह पठानिया ने कहा कि शहर में नए विकसित हो रहे वार्डों में काफी परेशानियां है। इनका समाधान करने के लिए अन्य वार्डों के मुकाबले ज्यादा फंड की आवश्यकता है। आने वाले दिनों में लोगों को वार्ड में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। संवाद