फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ नगरी मार्ग पर लोड कैरियर आटो पलटा, सात मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ-नगरी मार्ग पर लोड कैरियर ऑटो के पलट जाने से उस पर सवार सात प्रवासी मजदूर घायल हो गए। मंगलवार की सुबह हुए इस हादसे के बाद घायल मजदूरों को पहले एक निजी क्लीनिक पर उपचार के लिए ले जाएगा। जहां उन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई। लेकिन घायलों की हालत नाजुक देखने के बाद उन्हें जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

घायलों की पहचान शशि मथू पुत्र परम श्री, सुबोध मथू पुत्र परम श्री, राबिन कुमार पुत्र लच्छो कुमार, गंगा राम पुत्र विशेष मथू, प्रमोद कुमार पुत्र लल्लू मथू, जीवच कुमार पुत्र सत्यानंद मथू, सन्नी कुमार पुत्र गंगा राम मथू सभी निवासी बिहार हैं, जो शहर के साथ लगते चन्नग्रां में अस्थाई तौर पर रह रहें हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना उस समय पेश आई जब कठुआ की ओर से जा रहे ऑटो नंबर जेके08ई-8845 बुआ की बाइ के पास तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो की गति काफी तेज होने के कारण उस पर सवार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें