फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई हेरोइन जब्त, दो नशा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

Sat, 14 Feb 2026 11:19 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

कठुआ पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए गिराई गई करीब 150 ग्राम हेरोइन जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कठुआ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से ड्रोन से गिराई गई हेरोइन की खेप को जब्त किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है और अंतर-राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। बरामदगी में लगभग 150 ग्राम हेरोइन शामिल है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उसे खुफिया सूत्रों से पुख्ता जानकारी मिली थी कि कठुआ के नगरी क्षेत्र में जम्मू-कश्मीर और पंजाब की सीमा के पास ड्रोन के जरिए संदिग्ध सामान गिराया गया है। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीकी विश्लेषण और इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले जतिन निवासी मनवाल, पठानकोट को दबोचा। हिरासत में कड़ी पूछताछ के दौरान जतिन ने अपने साथी का नाम उगला जिसके बाद पुलिस ने दानिश डोगरा उर्फ सज्जन निवासी जखबड़, कठुआ को भी गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। नगरी पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं (8/21/22/29) में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क के तार पंजाब और जम्मू-कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी जुड़े हो सकते हैं, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीओआईपी कॉल्स के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे तस्कर के संपर्क में थे :
जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये दोनों आरोपी पाकिस्तान में बैठे एक नशा तस्कर के सीधे संपर्क में थे। वे पुलिस की नजरों से बचने के लिए वीओआईपी कॉल्स का इस्तेमाल करते थे। इनका इरादा सीमा पार से नशा मंगवाकर उसे स्थानीय युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाना था।

पाकिस्तानी एयरलाइन के आकार का गुब्बारा मिला
राजबाग थाना क्षेत्र के अधीन पड़ते सुंजवां इलाके में पाकिस्तानी एयरलाइन के आकार का गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पिछले एक सप्ताह में ही जिले के अलग अलग हिस्सों में इस तरह के गुब्बारे देखे जा रहे हैं। पुलिस हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें