कठुआ। जिले में अवैध शराब के करोबार के खिलाफ जारी अभियान के तहत अवैध भट्ठियां लगाकर देसी शराब तैयार करने वाले कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच लीटर तैयार देसी शराब के साथ 21 सौ किलोग्राम लाहन को जब्त किया है। जिसे बाद में टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।
सोमवार को आबकारी आयुक्त राहुल शर्मा के निर्देशानुसार आबकारी इंस्पेक्टर अरुण कुमार और रजी अहमद की टीम ने चक दराब खां, बरनोटी और माही चक क्षेत्र में दबिश दी। जहां झाड़ियों की आड़ में गंदगी वाले स्थानों पर छिपाकर बनाई गई भट्ठियों में तैयार की जाने वाली शराब को स्वास्थ्य के लिए अति खतरनाक होने के कारण मौके पर नष्ट कर दिया गया।