फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन करते दो टिप्पर, एक जेसीबी जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। प्ला कठेरा से सटी खड्ड में अवैध रूप से खनन करते हुए दो टिप्पर और एक जेसीबी को जब्त किया गया है। अवैध खनन की जानकारी मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी ने टीम सहित औचक निरीक्षण किया। मौके पर अवैध खनन कर रहे वाहनों को जब्त करते हुए निर्माण सामग्री विभाग को सौंप दी गई है। उधर, खनन विभाग ने श्री कृष्णा स्टोन क्रॅशर में एकत्रित की गई निर्माण सामग्री की पैमाइश की है, जिसके आधार पर जब्त वाहनों में भरे माल पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

एडिशनल एसपी रमनीश गुप्ता ने बताया कि सुबह जानकारी मिली थी कि क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है। पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची तो पाया कि दो टिप्पर और जेसीबी के जरिये अवैध खनन किया जा रहा था। इसके बाद मौके पर खनन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर वाहनों को जब्त करा दिया गया है। जोगिंद्र सिंह नायब सरपंच कठेरा पंचायत ने बताया कि अवैध खनन धड़ल्ले से जारी था। कई बार जानकारी दिए जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही थी। मंगलवार को पुलिस ने पहली बार कार्रवाई की है। खनन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्टोन क्रशर के दस्तावेजों की जांच की गई है। अवैध खनन करते पाए जाने के बाद क्रशर में एकत्रित निर्माण सामग्री की पैमाइश की गई है, जिसके आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें