फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रावी में अवैध खनन<bha>;</bha> सुबह पहुंची टीम, गड्ढा खोदकर बंद किया रास्ता

Sun, 18 May 2025 12:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
रावी दरिया में जेसीबी की मदद से गड्ढा करवाती खनन विभाग की टीम। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
रात का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद जागा विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। पंजाब और जम्मू-कश्मीर की सरहद पर बहते रावी दरिया में प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से अवैध खनन हो रहा है। रात भर दरिया में अवैध खनन चलता रहा। इसकी जानकारी मिली तो सुबह पहुंचकर विभाग ने सबसे पहले गड्ढा खोदकर रास्ता बंद किया।
विज्ञापन

बता दें कि अंधेरा ढलने के बाद पंजाब से रोजाना सैकड़ों वाहन दरिया के रास्ते जम्मू-कश्मीर की सरहद में पहुंचकर खनन संपदा को लूट रहे हैं और सुबह तक किसी को कानों कान खबर भी नहीं होती। शुक्रवार रात में रावी दरिया में पंजाब की ओर से बड़ी संख्या में टिप्पर और मशीनें रात के अंधेरे में खनन करते रहे। वीडियो वायरल होने के बाद खनन विभाग सुबह नींद से जागा और पारंपरिक अवैध खनन रूट पर दरिया के बीच पहुंचकर एक गड्ढा कर दिया। विभाग भी जानता है कि पंजाब से आने वाला टिप्पर ही ऐसे गड्ढे को भरकर अन्य वाहनों के लिए आसानी से जरिया बना देता है। बावजूद इसके कार्रवाई के नाम पर शिकायत मिलने का इंतजार किया जा रहा है। पिछले डेढ़ दशक में रावी दरिया में अवैध खनन जारी है। माइनिंग ब्लॉक के अभाव में रोजाना बड़े पैमाने पर खनन के मामले सामने आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें