फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वेतन के कैसे रोशन होगी कर्मचारियों की दीवाली

Thu, 16 Oct 2014 01:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
विज्ञापन
विज्ञापन
दशहरा गया, ईद भी गई और अब दीवाली भी आ गई। बिना वेतन के लेकिन सरकारी कर्मचारियों की दीवाली रौशन कैसे होगी। एक तरफ घर खर्च की चिंता तो दूसरी ओर वेतन न मिलने की परेशानी।
विज्ञापन


ऐसे में पर्व को धूमधाम से मनाने की ख्वाहिश इस बार शायद यूं ही निकल जाए। जीं हां बात हो रही है विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की जिन्हें एक या दो नहीं बल्कि 22 महीनों से वेतन नहीं मिला है। ऐसे में करीब दो साल से बिना वेतन के काम कर रहे कर्मचारियों के लिए दीवाली क्या खुशी लाएगी।

आंकड़ों की बात करें तो सबसे बेहाल पेयजल विभाग है जहां जिले भर में कार्य कर रहे करीब एक हजार कर्मचारियों को 22 महीनों से वेतन ही नहीं मिला है।

पीएचई कर्मचारी कुलदीप राज ने कहा कि पिछले साल के सभी त्यौहार फीके निकल गए और इस बार भी ऐसा ही हुआ है। अब तो बस सरकार के रहम पर है कि सरकार कब नींद से जागे और उसे कर्मचारियों की याद आए। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि इस बार दीवाली से पूर्व वेतन मिल जाएगा।
विज्ञापन


वहीं शिक्षा विभाग की बात करें तो राज्य के दूसरे सबसे बड़े विभाग का हाल भी बेहाल है। यहां भी करीब दो हजार शिक्षकों को पिछले आठ महीनों से वेतन की दरकार है।

आरईटी, मास्टर ग्रेड या फिर हाल ही में नियमित हुए शिक्षकों को आठ महीनों से वेतन नहीं मिला है। सरकार को करीब 30 करोड़ रुपये शिक्षकों के वेतन के लिए भेजने हैं लेकिन सरकार के मात्र ढाई करोड़ रुपये भेजकर केवल एक महीने का वेतन भी पूरा नहीं किया है।

इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सरकार को लिखित में बकाया वेतन का प्रस्ताव भेज दिया है। उम्मीद है कि कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें