फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीएमसी में नौ करोड़ से होगा हॉस्टल सुविधा का विस्तार

Tue, 07 Oct 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
लड़के और लड़कियों हॉस्टल के चौथे फ्लोर के निर्माण को लेकर जल्द शुरू करने की तैयारी
विज्ञापन



कठुआ। राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ में जल्द लड़के और लड़कियों के लिए हॉस्टल सुविधा को विस्तार मिलने जा रहा है। एमबीबीएस हॉस्टल इमारत के चौथे माले के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई है जिसमें इमारत निर्माण के लिए लगभग नौ करोड़ रुपये से अधिक की राशि निर्धारित की गई है।
दरअसल जिले के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान के रूप में राजकीय मेडिकल कॉलेज कठुआ सेवाएं दे रहा है। एमबीबीएस के 100 प्रशिक्षुओं का बैच यहां दाखिला ले रहा है। ऐसे में कॉलेज के लिए हॉस्टल सुविधाओं के विस्तार को लेकर योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने कॉलेज के हॉस्टल के लिए चौथे माले के निर्माण को लेकर आर्किटेक्चरल और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंसी को लेकर प्रक्रिया शुरू की है। इसी के अनुरूप इमारत के डिजाइन और इसकी सुविधाओं को तय किया जाएगा। कॉलेज में लड़कों और लड़कियों के अलग अलग हॉस्टल की इमारतों पर चौथी मंजिल को तैयार किया जाएगा। जीएमसी प्रधानाचार्य डॉ सुरेंद्र अत्री ने बताया कि आने वाले समय में कॉलेज के लिए हास्टल सुविधा के विस्तार को लेकर योजना है। इससे हॉस्टल की सुविधा बढ़ेगी और प्रशिक्षुओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें