फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: राष्ट्रीय स्तर पर कोच के रूप में जल्द नजर आएंगे हॉकी कोच रोहित

Sat, 19 Apr 2025 01:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जोनल स्तरीय आधिकारिक कोर्स में पाई सफलता
विज्ञापन


कठुआ। कठुआ के खेल मैदान में तैनात खेलो इंडिया हॉकी कोच रोहित शर्मा जोनल स्तरीय आधिकारिक कोर्स में सफलता पाई है। अब आने वाले दिनों में वे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हॉकी के आधिकारिक कोच के रूप में भी देखे जा सकेंगे। राेहित ने पूरे जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ कठुआ जिले के हीरानगर का भी नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

हीरानगर निवासी रोहित शर्मा ने झांसी उत्तर प्रदेश में 14 से 16 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित हॉकी इंडिया के जोनल लेवल ऑफिशियल कोर्स को पूरा किया। बकौल रोहित वह जम्मू-कश्मीर हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं और 14 बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया इंटर जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में भी भाग लिया है। कोचिंग कार्यकाल के दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 40 से अधिक खिलाड़ियों को तैयार किया है, जिनमें 13 महिला खिलाड़ी भी शामिल हैं। उनकी यह उपलब्धि कठुआ और हीरानगर हॉकी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता करतार चंद शर्मा और त्रिप्ता शर्मा के अलावा कोच स्व. नरेंद्र शर्मा कुकु को दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें