फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता के उल्लंघन पर होर्डिंगस हटाए

Wed, 05 Nov 2014 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता को लेकर प्रशासन ने गंभीरता से कार्य शुरू कर दिया है। मंगलवार को हीरानगर तहसील में भी प्रशासन के आदेश पर नगर पालिका की टीम ने कसबे के साथ तहसील की सरहद के अंदर के हाइवे से सभी होर्डिंग व पोस्टर हटा दिए।
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह से लेकर शाम तक टीम ने कसबे के अलावा हाइवे और आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी दौरा किया और दिनभर ताबड़तोड़ तरीके से आचार संहिता का उल्लंघन देख कार्रवाई की।

इस दौरान हीरानगर से दर्जन भर होर्डिंग और पांच फ्लेक्स पोस्टर हटाए गए। वहीं हाइवे से भी चार होर्डिंग हटाए गए। टीम के अधिकारी ने बताया कि एसडीएम ने उन्हें निर्देश जारी किए थे कि जल्द से जल्द आचार संहिता का उल्लंघन करने वाली सामग्री को हटाया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले चरण के तहत अभी सिर्फ होर्डिंग और फ्लेक्स पोस्टर हटाए गए हैं। इसके साथ ही अगले चरण में इनके साथ बिना नंबर और प्रिंटर की जानकारी वाले पोस्टर भी हटाए जाएंगे इसलिए उम्मीदवार या फिर पार्टी ख्याल रखे कि  निजी स्थान पर प्रचार सामग्री लगाने पर इन दोनों की जानकारी भी दें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें