फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलाबारी प्रभावित गांवों का दौरा कर डीसी ने जाना लोगों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी से हुए नुकसान की जानकारी 48 घंटों के भीतर दी जाए, ताकि लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा दिया जा सके। यह निर्देश डीसी कठुआ ओपी भगत ने मंगलवार को गोलाबारी प्रभावित गांव मनियारी के दौरे के दौरान अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसडीएम और तहसीलदार पंचायत प्रतिनिधियों से मिलकर कमेटी का गठन करें। सीमा पर गोलाबारी से जो भी नुकसान हो यह कमेटी 48 घंटों के भीतर उसकी जानकारी जुटाकर हमारे कार्यालय भेजे, ताकि गोलाबारी प्रभावित लोगों को समय रहते जल्द से जल्द सहायता दी जा सके। इसी गांव के बूटा राम, जिनके घर पर रविवार को गोला गिरने से छत को नुकसान हुआ था डीसी ने उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि नुकसान का मुआवजा जल्द दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बंकरों की स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान लोगों ने कहा कि बंकरों में शौचालय की सुविधा न होने के कारण परेशान होना पड़ता है। डीसी ने कहा कि इस समस्या का समाधान भी जल्द निकाला जाएगा। बाद में उन्होंने मनियारी पोस्ट पर बीएसएफ के अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों के साथ बैठक भी की। इस मौके पर एसएसपी शैलेंद्र मिश्रा, बीडीसी चेयरमैन कर्ण कुमार, सरपंच राहुल हंस, पंच एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें