फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: प्रशासन गांव की ओर के तहत अधिकारियों ने सुनीं समस्याएं

Tue, 23 Dec 2025 01:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर में मल कीचड़ उपचार संयंत्र को स्थानांतरित सहित खेल मैदान का निर्माण पूरा करने की मांग
विज्ञापन


कठुआ। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अलग-अलग जगह कार्यक्रम आयोजन कर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना गया। इसमें स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से सीधा संवाद कर विभिन्न समस्याओं को उजागर किया।

सोमवार को हीरानगर के रामलीला मैदान में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए एसडीएम फूलैल सिंह और विधायक विजय शर्मा उपस्थित रहे। लोगों ने विधायक और अधिकारी से इलाके में बन रहे मल कीचड़ उपचार संयंत्र (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) को स्थानांतरित करने, पटवार खाना को कूटा गांव में शिफ्ट करने, स्पोर्ट्स काउंसिल ग्राउंड के कार्य को पूर्ण करने, पेयजल पाइपलाइनों की मरम्मत, जर्जर विद्युत तारों को बदलने तथा कूटा–सैदा–सोहल सड़क को चौड़ा करने की प्रमुख मांगें उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और समयबद्ध समाधान का आश्वासन दिया। इसके अलावा बिलावर के कटली इलाके में जनसंपर्क शिविर के स्थानीय लोगों की शिकायतों का समाधान किया और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा बिलावर और बनी में उपमंडल अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को सुन कर मौके पर ही समाधान करने का आश्वासन दिया। इन शिविरों में शिकायत निवारण, राजस्व सेवाओं और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया गया, जिससे जिले के दूरदराज क्षेत्रों तक भी प्रशासन की पहुंच सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें