गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस और एनएसएस स्थापना दिवस पर संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि विधायक विजय शर्मा और प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने हिंदी की सांस्कृतिक भूमिका और एनएसएस के सामाजिक मूल्यों पर जोर दिया।
गिरधारी लाल डोगरा मेमोरियल (जीएलडीएम) डिग्री कॉलेज में हिंदी दिवस और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस के अवसर पर अंतर-महाविद्यालयी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विधायक विजय शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
स्वागत भाषण में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने कहा कि हिंदी केवल संचार का माध्यम नहीं बल्कि हमारी संस्कृति और विरासत की आत्मा है। हिंदी दिवस का आयोजन हमें अपनी राजभाषा को संरक्षित करने, प्रचारित करने और इस पर गर्व करने की जिम्मेदारी को याद दिलाता है जो देश की विविधता में एकता का प्रतीक है। उन्होंने एनएसएस स्थापना दिवस के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों को निस्वार्थ सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक विजय शर्मा ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान है, जो हमें एक सूत्र में बांधती है।