गुडा कल्याल में वार्षिक दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य मुकाबले में हफीजा पहलवान मल्हार ने फरमान पट्टी पहलवान पंजाब को हराया। हफीजा की जीत ने कार्यक्रम को खास बना दिया। विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिए गए।
गुडा कल्याल में वीरवार को वार्षिक दंगल का आयोजन हुआ। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास परिषद नगरोटा गुजरू नारायण दत्त त्रिपाठी ने किया। शाम करीब चार बजे शुरू दंगल शाम 6:30 बजे खत्म हुआ। इसमें कुल 40 कुश्तियां कराई गईं। बड़ी माली में हफीजा पहलवान मल्हार और फरमान पट्टी पहलवान पंजाब के बीच मुकाबला हुआ। इसमें हफीजा पहलवान ने चित पट दांव लगाकर फरमान पट्टी को शिकस्त दी।
विज्ञापन
दंगल में दो प्रमुख मुकाबले आयोजित किए गए। छोटी माली का मुकाबला राकेश पहलवान बग्गन और इरफान पहलवान बसंतगढ़ के बीच हुआ। करीब 20 मिनट तक चले इस मुकाबले में दोनों ही पहलवानों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन अंत में यह मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। इसके बाद दंगल कमेटी की ओर से बड़ी माली में हफीजा पहलवान मल्हार और फरमान पट्टी पहलवान पंजाब के बीच मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को हराने के लिए एक से बढ़कर एक दांव पेच आजमाए। अंत में हफीजा पहलवान ने चित पट दांव लगाकर फरमान पट्टी पहलवान को शिकस्त दी और दंगल अपने नाम किया। दंगल कमेटी की ओर से पहलवानों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।