फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भेड़-बलोड़ ने जीता खो-खो मुकाबला

Sat, 26 Apr 2025 12:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
कबड्डी मैच के दौरान रेडर को पकड़ती ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
अंडर-14 और अंडर-17 आयुवर्ग में लड़कों और लड़कियों के कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन के मुकाबले करवाए
विज्ञापन

कठुआ। जिले के विभिन्न शिक्षा जोन में अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता का जारी रही। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर जोन स्तर पर करवाए जाने वाले मुकाबलों में प्रतिभागी बढ़चढ़ का हिस्सा ले रहे हैं।
शुक्रवार को कठुआ जोन के मुकाबलों का आयोजन सरकारी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ और जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में करवाया गया। यहां अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग में लड़कों और लड़कियों के कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन के मुकाबले करवाए गए। जबकि फुटबॉल के ट्रायल लिए गए। जोनल फिजीकल एजूकेशन ऑफिसर सुरचिता मेहता की देखरेख में करवाए आयोजन में 300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तहत लड़कियों की कबड्डी का फाइनल सेंट जेवियर्स काॅन्वेंट स्कूल और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कठुआ के बीच हुआ, जिसमें सेंट जेवियर्स कान्वेंट स्कूल की टीम ने एक अंक से जीत अपने नाम कर ली। खो-खो का फाइनल मुकाबला हायर सेकेंडरी स्कूल भेड़-बलोड़ और इंडियन पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया गया। इसमें हायर सेकेंडरी स्कूल भेड़-बलोड़ की लड़कियों ने दो अंकों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

लड़कों के बैडमिंटन में अंडर-14 आयुवर्ग का फाइनल मुकाबला इंडियन पब्लिक स्कूल और आर्मी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें इंडियन पब्लिक स्कूल की टीम ने 2-1 से जीत अपने नाम की। अंडर-17 आयुवर्ग का फाइनल मैच इंडियन पब्लिक स्कूल और सेंट जेवियर्स कान्वेंट स्कूल के बीच हुआ। इसमें इंडियन पब्लिक स्कूल की टीम ने 2-0 से जीत अपने नाम की। इसके अलावा फुटबाल के ट्रायल में लड़कों और लड़कियों की टीमों को चयन अगले स्तर पर होने वाले मुकाबलों के लिए किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें