फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर लगाकर लोगों को दीं आयुर्वेदिक दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्लन पंचायत के दूरदराज रामगढ़ गांव की आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी में आयुष विभाग की ओर से मंगलवार को निशुल्क शिविर लगाया गया। जिसमें लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए दवाइयां दी गईं।
विज्ञापन

आयुष विभाग के मेडिकल अफसर डॉ. रजनीश वारिया ने शिविर में पहुंचे बुजुर्गों और महिलाओं को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया और कोरोना की तीसरी लहर की आशंका में विशेषकर बच्चों का ज्यादा ध्यान रखने को कहा। डॉक्टर ने लोगों को हर दिन योग करने की सलाह दी। वहीं आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खों का उपयोग करने को कहा। इस अवसर पर गांव के 95 लोगों को दवाइयां दी गईं। शिविर में आयुष विभाग के फार्मासिस्ट श्यामलाल सहित कई पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें