जिला विकास परिषद(डीडीसी) सदस्य मांडली की सदस्य नीलू बाला ने पंचायतों में पहुंचकर कोविड केयर सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर डुंगाडा पंचायत सहित कई अन्य पंचायतों में जिला विकास परिषद की सदस्य ने कोविड-19 सेंटरों में लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। इसके बाद जिला विकास परिषद की सदस्य ने द्रमणि से बरोटा की तरफ जाने वाली तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर तारकोल डालने का काम पूरा होने पर उसका उद्घाटन किया। लोक निर्माण विभाग की ओर से 10 लाख 4 हजार की लागत से तारकोल डाला गया है। इस दौरान कई पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई वर्षों बाद तारकोल डाला गया है। संवाद