फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरपीएफ ने शेरपुर में लगाया चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत सीआरपीएफ की 121 बटालियन की ओर से शनिवार को सीमावर्ती गांव शेरपुर के हाई स्कूल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन उपायुक्त ओपी भगत ने किया। एसएसपी डॉ. शैलेंद्र मिश्रा, कमांडेंट प्रह्लाद पासवान मौजूद रहे। सीआरपीएफ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी लतीफ खान की देखरेख में डॉक्टरों ने करीब 350 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाइयां दीं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से सीमावर्ती लोगों को काफी लाभ मिलता है। भविष्य में भी सुरक्षाबलों को प्रशासन की ओर से जो सहयोग चाहिए होगा, वह दिया जाएगा। वहीं शिविर में पहुंचे लोगों ने सीआरपीएफ के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो लोग अस्पतालों में जाकर अपने स्वास्थ्य की जांच नहीं करा पाते हैं, उनके लिए यह शिविर बहुत राहत देने वाला है।
एसएसपी ने उपायुक्त का ब्लड प्रेशर किया चेक
सीआरपीएफ की ओर से आयोजित शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित उपायुक्त ओपी भगत ने बीपी चेक कराने की इच्छा जताई, तो एसएसपी डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने उनका बीपी चेक करने की अनुमति मांगी। डॉक्टर की तरह एसएसपी ने उपायुक्त का बीपी चेक किया और बताया कि ब्लड प्रेशर नॉर्मल है। यहां मौजूद सीआरपीएफ के स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी एसएसपी की ओर से दिए गए चेकअप रिजल्ट को सही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें