फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह लग रहे है कचरे के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मियों की हड़ताल चौदह दिनों से जारी रहने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। इससे लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सफाई कर्मचारी मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने पर डटे हैं। उनका कहना है कि अबकी बार अपना हक लेने के बाद ही हड़ताल को खत्म करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले कठुआ नगर परिषद कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान कहा कि सरकार आम लोगों के प्रति जिम्मेदारी को पूरी तरह से भूल चुकी है। सरकार को न तो सफाई कर्मचारियों की परवाह है और न आम लोगों के स्वास्थ्य की चिंता है।
धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला सोमराज ने कहा कि सरकार जितना ज्यादा समय उनकी मांग को पूरा करने में लगाएगी लोगों को उतना ज्यादा परेशान होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हड़ताल उनकी मजबूरी है, क्योंकि लगातार सेवाएं देने के बावजूद सफाई कर्मचारियों को पक्का करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें