फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने केक काट मनाया बच्ची का जन्मदिन, दिए उपहार

विज्ञापन
राजबाग में बच्ची को जन्मदिन पर केक और उपहार देने पहुंची पुलिस। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। लॉकडाउन के बीच ड्यूटी कर रहे और परिवार से दूर पुलिस मुलाजिम अमन-कानून कायम रखने का काम पूरी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं। इन सबके बीच पुलिस आम लोगों की खुशी का भी ध्यान रख रही है, ताकि इस मुश्किल समय में कोई उदास न रहे। बुधवार को कठुआ थाने की पुलिस टीम छह वर्षीय बच्ची का जन्मदिन मनाने उसके घर पहुंची। पुलिस टीम दोपहर को केक लेकर बच्ची के घर पहुंची और उसकी दीर्घायु की कामना की। बच्ची को उपहार भी दिए गए। राजबाग पहुंची सिटी थाना प्रभारी प्रियंका ने पुलिस टीम के साथ बच्ची का जन्मदिन उसके परिवार के बीच जाकर मनाया। छह वर्षीय कशिश जन्मदिन के उपहार और केक पाकर काफी खुश थी तो परिवार ने भी पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन

कशिश की मां कविता ने बताया कि बेटी का जन्मदिन है, वह पटियाला से राजपुरा लौटे और 10 दिन से क्वारंटीन केंद्र में थे। पुलिस ने घर पर आकर बर्थडे मनाया और केक काटा, जिससे वे काफी खुश हैं। पुलिस के लिए दिल में आदर बढ़ गया है और उनके जज्बे को सलाम।
डीएसपी प्रियंका ने बताया कि यह परिवार 10 दिन से क्वारंटीन में था और पता चला कि बिटिया का जन्मदिन है। ऐसे में पुलिस ने एक सरप्राइज देने की सोची और बच्ची के चेहरे पर खुशी देखकर दिनभर की थकान मिट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें