कठुआ के वृद्धाश्रम में आश्रितों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवाएं देते हुए डाक्टर।
- फोटो : KATHUA
हीरानगर। आयुष विभाग ने शांता नंद वाटिका में शिविर लगाकर सुरक्षाबलों के जवानों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक दवाइयां दीं।
आयुष विभाग के डॉ. देसराज भगत, डॉ. संजीत रैना व डॉ. साक्षी शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुईं। डॉ. साक्षी शर्मा ने बताया कि इस महामारी के बीच देश की सेवा में जुटे कोरोना वॉरियर्स अगर अपने स्वास्थ्य को बचा सकते हैं, तो वे सिर्फ आयुर्वेद सलाह व योग करें ।
नियमित रूप से गर्म पानी पीएं, गुनगुने पानी से गरारे करें, हल्दी वाला दूध और गिलोय का काढ़ा पीएं, आजवायन वाले पानी से भाप लें, अमृतारिष्ट, संशमनी वटी का प्रयोग, च्यवनप्राश और घर से बाहर निकलते वक्त अणु तेल का नासिका के अंदर प्रयोग करना व योग, ध्यान, श्वास, प्रश्वास योग क्रियाएं करने के साथ गहरी नींद नियमित रूप से लेने लेें।