फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती उतार डॉक्टरों का बढ़ाया मनोबल

विज्ञापन
छन्न लाल दीन हैल्थ सेंटर में डॉक्टरों की आरती उतारतीं नायब सरपंच। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
हीरानगर। कोरोना वायरस से फ्रंट लाइन पर योद्धा बनकर लड़ रहे डॉक्टरों के सम्मान में लोग भी आगे आ रहे हैं। सीमावर्ती पंचायत छन्न लाल दीन की नायब सरपंच एवं शिवसेना महिला इकाई हीरानगर की प्रभारी सुमन लता ने गांव के हेल्थ सेंटर में तैनात डॉक्टरों की आरती उतारकर सम्मान दिया और उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। एक-एक कर गांव की अन्य महिलाओं ने भी डॉक्टरों की आरती उतारी। नायब सरपंच ने डॉक्टरों का आभार जताते हुए कहा कि इस समय डॉक्टर देवदूत बनकर हमारी सुरक्षा के लिए दिनरात काम कर रहे हैं। डॉक्टरों ने भी इस सम्मान के लिए आभार जताया। अपील की कि लोग अपने घरों में रहें, ताकि मिलकर कोरोना को हराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें