फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बिजली बिलों में वृद्धि से लोगों में बढ़ने लगा रोष

Thu, 24 Jul 2025 01:37 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कई राजनीतिक गैर राजनीतिक संगठन कर रहे मोर्चा खोलने की तैयारी
विज्ञापन

लोग बोले - विभाग के पास बिलों में बढ़ोतरी करने का नहीं कोई संतोषजनक जवाब
हीरानगर। बिजली बिलों में एकदम से हुई बढ़ोतरी से लोगों में विभाग के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग ने इस बार बिजली के बिलों में 20 से 30 प्रतिशत बढ़ोतरी की है लेकिन एकदम से इतनी बढ़ोतरी का विभाग के पास कोई जवाब नहीं है। इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को भी एक शिष्टमंडल एसडीएम से मिला था। उन्होंने बिलों को ठीक करने के लिए 5 दिनों का समय दिया था जिस पर एसडीएम ने विभाग के अधिकारियों से बात कर सुधार का आश्वासन दिया था।
मगर अभी भी लोगों में यह आशंका है कि अगर बिल में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें यही बिल भरना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि जब तक विभाग बिलों को वापस नहीं मंगवाता उनकी चिंता कम नहीं होगी।
विज्ञापन

वहीं स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को इस बार नई परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले उन्हें पेपर बिल मिलता था जो विभाग के कर्मचारी दुकान या घर पर देते थे। इस बार स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिल ऑनलाइन चेक करने के लिए कहा गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि सभी लोगों के ऑनलाइन बिल चेक नहीं कर सकते हैं। बेहतर होगा कि विभाग पहले की तरह पेपर बिल भेजे ताकि लोग समय पर उसे जमा कर सकें। वहीं, बिजली बिल के मुद्दे को लेकर कई राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठन एकजुट होने की तैयारी में दिख रहे हैं।
कांग्रेस नेता रमेश कुंडल ने कहा कि विभाग ने समय रहते अपनी गलती नहीं सुधारी तो वह लोगों के बीच जाकर उन्हें एकजुट करेंगे और विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का सिलसिला शुरू करेंगे।
विज्ञापन

समाजसेवक राकेश चौधरी ने कहा पहले भी विभाग इस तरह की गलती कर चुका है और इस बार फिर बिजली बिलों में एकदम से की गई बढ़ोतरी ने लोगों को चिंता में डाल दिया है जिन्हें पहले 500 रुपए बिल मिलता था अब आठ हजार रुपए तक मिला है। बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी मासिक आय भी 8 हजार नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को अब एकजुट होकर विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलना होगा जिसमें उनका पूरा सहयोग रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें