शनिवार को मौसम कुछ देर के लिए खुलने के बाद दिखा कुछ ऐसा नजारा। सूर्यदेव के आसपास के रिंग बना नज
कठुआ। जिले में भारी बारिश एक बार फिर लोगाें के लिए बड़ी चुनौती बन गई। शनिवार रात नौ बजे के बाद शुरू हुए भारी बारिश के दौर में उज्ज दरिया और तरनाह भारी उफान पर आ गए। उज्ज दरिया रात 12 बजे के लगभग जहां इलाके को खाली करवाने के स्तर को पार कर गई। वहीं तरनाह नाले में रिकार्ड तोड़ साढ़े चार फीट और 45 हजार क्यूसेक के लगभग पानी का बहाव दर्ज की गई। कई सड़क संपर्क भंग हो गए तो बारिश ने गरीब परिवारों की चिंता को भी बढ़ा दिया।
जिला पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जिले में अलग अलग जगह रेस्क्यू आप्रेशन चलाकर लगभग 75 लोगों को सुरिक्षत स्थानों तक पहुंचाया है। कठुआ जिले में हाल ही में बादल फटने की घटनाओं और भारी बारिश के कारण उत्पन्न हालात को देखते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने नागरिकों के लिए एक सार्वजनिक स्वास्थ्य सलाह जारी की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से जारी एडवाइजरी में लोगों से अपील की गई है कि वे जलभराव वाले क्षेत्रों से बच्चों और बुजुर्गों को दूर रखें और सुरक्षित स्थानों पर जाएं। विभाग ने केवल उबला हुआ पानी पीने या क्लोरीन टैबलेट का उपयोग करने की सलाह दी है, साथ ही बुखार, उल्टी, दस्त, आंखों या पेशाब में पीलापन जैसे लक्षणों पर तुरंत चिकित्सा सहायता लेने को कहा है।
मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों को ढांढस देने और स्वास्थ्य कर्मियों से परामर्श लेने की भी अपील की गई है। गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सतर्कता बरतने और आशा व एएनएम कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाए रखने की सलाह दी गई है। विभाग ने आपातकालीन सेवाओं के लिए 102 और 108 नंबर जारी किए हैं, जबकि जिला कंट्रोल रूम चौबीस घंटे हेल्प डेस्क के रूप में 01922-234314 पर उपलब्ध है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सतर्कता बरतते हुए विभागीय निर्देशों का पालन करें।