कठुआ। शुक्रवार रात भारी बारिश से बसोहली के ऐतिहासिक किले के अवशेषों को भी नुकसान पहुंचा है। कस्बे के नजदीक किले के बाहरी हिस्से के पास भूस्खलन हो गया और नीचे स्कूल की इमारत पर जा गिरा। इससे स्कूल की इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। इससे पहले भूकंप ने कई वर्ष पहले किले को नुकसान पहुंचाया था। वहीं पुरातत्व विभाग किले के जीर्णोद्धार का काम भी शुरू करवाने जा रहा था।