फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 44.6 डिग्री की तपिश के तेवर के बीच लगे लू के थपेड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बनी में 35, सरथल में 23 डिग्री तक पहुंच गया मई में पारा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। कठुआ जिले में 19 मई को पड़ने वाली गर्मी का तेवर 44.6 डिग्री सेल्सियस पर रहा। दोपहर के समय यह हाल रहा कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। जिले के पहाड़ी पर्यटन स्थल सरथल में भी मंगलवार को पारा 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
उधर, बनी कस्बे में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया गया। मंगलवार को जिले में तेज और कड़कती धूप के बीच लू के थपेड़ों ने सामान्य जनजीवन को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है। दोपहर होते ही शहर की सड़कों पर वीरानी छाने लगी है। स्कूलों से लौटने वाले बच्चों और दोपहर के समय काम से लौटने वाले कर्मचारियों का भी हाल बेहाल है। इस बीच लोग शीतल पेय से गर्मी से निपटने के इंतजाम करते दिखाई दिए। शहर में गन्ने के रस, नींबू पानी से लेकर शिंकजी आदि की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

तेज गर्मी के चलते दोपहर के समय हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार आम दिनों के मुकाबले कम होने लगी है। इससे पहले अप्रैल में भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। हालांकि, वर्ष 2024 में 27 मई को पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

स्वास्थ्य विभाग ने भी एहतियात बरतने की दी सलाह




मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की चेतावनी दी है। कठुआ, जम्मू और आसपास के क्षेत्रों में लू के थपेड़े और तेज धूप स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कठुआ डॉ. विजय रैना ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की।
विज्ञापन



- दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घरों से बाहर निकलने से बचें।



- पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और शरीर को हाइड्रेट रखें।



- बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को धूप से बचाकर रखें।



- हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें।



- बाहर निकलते समय सिर पर कपड़ा, टोपी या छाता का प्रयोग करें।



- खुले में रखे खाने-पीने की वस्तुओं से परहेज करें।



- खेतों और निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूरों को छांव और ठंडे पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करें।



- हीटवेब के दौरान हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और चक्कर आने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। यदि किसी व्यक्ति को तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी या बेहोशी महसूस हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें