फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ में पेट्रोल 101.22 और डीजल 89.88 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का उछाल अब स्थानीय बाजारों पर दिखाना शुरू हो गया है। सरकार की ओर से चार दिनों के भीतर दो बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की गई बढ़ोतरी का असर अब आम लोगों की जेब पर दिखाई देने लगा है। गत 15 मई को यहां पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन रुपये की वृद्धि की गई थी। वहीं, मंगलवार की आधी रात से 90 पैसे और बढ़कर कठुआ में पेट्रोल 101.22 और डीजल बढ़कर 89.88 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। यहां कुछ लोग इसे सरकार की मजबूरी बता रहे हैं तो वहीं ज्यादातर लोगों का कहना है कि यह बढ़ोतरी कहां जाकर रुकेगी, अभी कुछ कहां नहीं जा सकता क्योंकि सरकार कई मंचों से आगे भी बढ़ोतरी के संकेत दे चुकी है। पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने पहुंच रहे उपभोक्ताओं का कहना है कि सरकार और तेल कंपनियां सिर्फ अपने घाटे को कम करने के लिए बढ़ोतरी तो कर देती हैं लेकिन इससे आम जन पर बढ़ने वाले बोझ को कम करने के लिए सरकार के पास कोई स्थायी नीति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें