फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीएमसी कठुआ का पहला का शैक्षणिक सत्र पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। वर्ष 2019 में जीएमसी कठुआ में दाखिला लेने वाले पहले सत्र के विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र पूरा हो गया है। कॉलेज के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। इसके बाद अब इस बैच के विद्यार्थी जीएमसी कठुआ के विभिन्न संकायों में अपनी सेवाएं देकर इंटर्नशिप की प्रक्रिया को पूरा करेंगे। जम्मू विश्व विद्यालय की ओर से एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल पार्ट दो नियमित्र सत्र परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन


परीक्षा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित की गई थी। इसकी वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग अंडरग्रेजुएट मेडिकल बोर्ड (यूजीबीएम), नई दिल्ली को भेजी गई थी। जीएमसी प्रबंधन के अनुसार यह उपलब्धि, संकाय और छात्रों के सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है, जिन्होंने इस नए चिकित्सा संस्थान को स्थापित करने और इसमें उत्कृष्टता हासिल करने के लिए अथक परिश्रम किया है। कॉलेज प्रबंधन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय इस जीएमसी की नींव और विकास को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रधानाचार्यों को भी दिया। जीएमसी की प्रारंभिक आधारशिला डॉ. बेला महाजन ने रखी जो चार जुलाई 2018 से 31 अक्तूबर 2018 तक पहली प्राचार्य थीं। इसके बाद डॉ. शशि सूदन शर्मा ने कमान संभाली। उनके कार्यकाल में एमबीबीएस का पहला बैच भी शामिल हुआ और महात्मा गांधी अस्पताल में स्थापित मेक शिफ्ट अरेंजमेंट के तहत कक्षाएं चलीं। जीएमसी कठुआ के तीसरे प्रधानाचार्य डॉ. सुलेमान चौधरी के कार्यकाल के दौरान एमबीबीएस छात्रों का दूसरा बैच कॉलेज में शामिल हुआ। चौथी प्रधानाचार्य डॉ. अंजलि नादिर भट के कार्यकाल में तीसरे और चौथे बैच के अलावा बीएससी पैरामेडिकल कक्षाएं शुरू हुईं। वहीं जीएमसी को अपनी नई इमारत भी हासिल हुई। एक जनवरी 2024 से वर्तमान प्रधानाचार्य डॉ. सुरिंद्र कुमार अत्री ने अपने कार्यकाल में एमबीबीएस छात्रों के पांचवें बैच के प्रवेश, बीएससी नर्सिंग कार्यक्रमों की शुरुआत की। वहीं अब एमबीबीएस छात्रों के पहले बैच को अपनी इंटर्नशिप में स्थानांतरित किया जा रहा है।

...........................

हमें एमबीबीएस फाइनल प्रोफेशनल पार्ट-दो परीक्षा के परिणामों की घोषणा करते हुए बेहद गर्व हो रहा है। खासकर इसलिए क्योंकि यह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज कठुआ का पहला आउटगोइंग बैच है। यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है, जो संकाय और छात्रों की ओर से की गई वर्षों की कड़ी मेहनत और समर्पण की परिणति को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. सुरिंद्र कुमार अत्री
प्रधानाचार्य जीएमसी कठुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें