कठुआ। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने का क्रम जारी है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के कृष्णा कॉलोनी में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। जहां लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय रैणा के मार्गदर्शन में चलाए जाने वाले जागरूकता कार्यक्रमों के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर जल भंडारण व्यवस्था की जांच की। मलेरिया विंग के इंस्पेक्टर लोकेश राज ने बताया कि जिले में डेंगू, चिकनगुनिया के मामले थम गए हैं, लेकिन आने वाले दिनों में मलेरिया को लेकर जागरूक किया जा रहा है।