फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: दो नए मामलों के आने से जिले में डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा पहुंचा 122

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिले में डेंगू के नए मामले आने का सिलसिला नहीं थम रहा है। सोमवार को दाे डेंगू पाॅजिटिव आए। इससे अब तक सामने आए कुल मरीजों की संख्या 122 हो गई है।
विज्ञापन

उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के साथ प्रभावित इलाकों में डेंगू मच्छरों के प्रसार को रोकने के एंटी लारवा दवा का छिड़काव भी जारी रहा।
नए सामने आए दो मामलों में शहर का वार्ड एक में 46 वर्षीय महिला और गोविंदसर गांव में एक 44 वर्षीय व्यक्ति डेंगू पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ डेंगू के 26 मामलों के आने से शहर का वार्ड एक अभी हॉट स्पॉट बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जिले में अब तक आए 122 डेंगू पीड़ितों में 61 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं, जबकि एक्टिव पॉजिटिव मामलों की संख्या 57 बताई गई है। इनमें तीन का जीएमसी कठुआ और शेष को उनके घर ही उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इस बारे में जिला मलेरिया अधिकारी सोहन लाल का कहना है कि जिला स्वास्थ्य विभाग डेंगू को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। जिले में कही भी डेंगू के मरीज पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत प्रभावित क्षेत्र में जाकर वहां लोगों का मास सर्वे कर रही हैं। इसके साथ ही एंटी लारवा दवा का छिड़काव व लोगों को बचाव की जानकारी दी जा रही है। उन्हाेंने बताया कि आंकड़ों के अनुसार आज का दिन भले ही राहत देने वाला रहा है लेकिन अभी विभाग ने डेंगू को नियंत्रित करने के लिए अपनी गतिविधियों को जारी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें