कठुआ। जीएमसी कठुआ का सहायक अस्पताल अब आग की घटनाओं से निपटने के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम के साथ रेजीडेंट डॉक्टरों के लिए आवासीय सुविधा से लैस हो गया है। मंगलवार को इसका उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री सकीना इटूटू ने किया।
यह दाेनों ही सुविधाएं के शुरू होने से जहां परिसर सुरक्षित हो गया है। वहीं आकस्मिक परिस्थितियों में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सहूलियत मिलेगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयत्न कर रही है। इसके तहत जिन भी अस्पताल में किसी तरह की मशीनरी की जरूरत है उसे पूरा किया जा रहा है। बताया कि जीएमसी कठुआ के सहायक अस्पताल को आग से सुरक्षित करने के लिए लगभग पौने तीन करोड़ की लागत से फायर फाइटिंग सिस्टम चालू हो गया है।इसके अलावा 50 रेजीडेंट डॉक्टरों के लिए आवासीय सुविधा भी शुरू हो गई है।