कठुआ। शहर के शिवा नगर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरी की वारदात के समय घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पड़ोसी गुलशन शर्मा ने बताया कि घर में रहने वाले किसी काम से प्रदेश से बाहर गए हैं। सुबह घर के ताले टूटे देख उन्होंने घरवालों को इसकी सूचना दी। क्या-क्या चोरी हुआ है, यह घरवाले ही बता सकते हैं। जब पुलिस पहुंची तो देखा कि घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। घर के अंदर लगा सीसीटीवी कैमरा भी टूटा हुआ था। जिस घर में चोरी हुई है वह घर स्वर्गीय सुदर्शन शर्मा के नाम पर है, जो शिवा नगर वार्ड 19 कठुआ में स्थित है। संवाद