फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम केयर फंड के अंतर्गत ट्रामा अस्पताल महानपुर को पांच वेंटिलेटर मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। पीएम केयर फंड के तहत ट्रामा अस्पताल को पांच वेंटिलेटर मिले। इससे लोगों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी। यहां पर वेंटिलेटर तो आ गए हैं लेकिन ट्रामा में ऑक्सीजन, ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य चीजों का अभी भी अभाव है।
विज्ञापन

सरपंच सोनू गुप्ता, देविंद्र शर्मा, अंकुश वैद, नायब सरपंच राजकुमार, सुरजीत सिंह सरपंच आदि ने बताया कि वेंटिलेटर मिलने को लेकर लोगों में अस्पताल में अच्छी सुविधा की उम्मीद बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए ऑपरेशन थिएटर जोकि जहां पर बनाया गया है उसे शुरू नहीं किया जाए। इसके साथ-साथ ऑक्सीजन किट, जनरेटर आदि सुविधाओं का होना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि पांच वेंटिलेटर की कीमत लाखों में है। इसलिए इसका जल्द से जल्द जहां पर लोगों को सुविधा मिलनी चाहिए। उन्होंने वेंटिलेटर मिलने पर स्वास्थ्य मंत्रालय और पीएमओ मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह की सराहना की है। बीएमओ बसहोली डॉ. अनुराधा ने बताया कि वेंटिलेटर के साथ-साथ एबीजी लैब बनाई जाएगी और एच टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता होगी, जिसके लिए जल्द कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि महानपुर में बेहोशी का डॉक्टर तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें