फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की समस्या को लेकर वार्ड 14 के लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
राशन की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते वार्ड 14 के निवासी - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। वार्ड 14 में राशन न मिलने के विरोध में स्थानीय लोगों ने खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं जनवितरण विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष एसके भंडारी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार की ओर से गरीबों में राशन मुहैया करवाने की घोषणा की गई थी। लेकिन राशन वितरण में विभाग कोताही बरत रहा है। इसके चलते वार्ड 14 के निवासियों को राशन नहीं मिल पा रहा है। लोगों को परेशानी हो रही है। राशन वितरण में हो रही धांधली की जांच करवाने की भी मांग की। विभाग से मांग करते हुए कहा कि गरीबों को पूर्व की तरह 35 किलो आटा व 35 किलो चावल मुहैया करवाया जाए। प्रदर्शनकारियों में शामिल अन्य लोगों ने कहा उन्होंने इसकी शिकायत टीएसओ से भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें