फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसोहली में खुला स्वैप टेस्ट सेंटर, पहले दिन लिए 15 सैंपल

विज्ञापन
चक नथल में दवाई का छिडकाव करते पंचायत प्रतिनिधि। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बसोहली। उपजिला अस्पताल में कोरोना वायरस के स्वैप टेस्ट क्लेक्शन सेंटर का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। एडीसी तिलक राज थापा ने तहसीलदार अमन आनंद और एसडीपीओ पारूल भारद्वाज से सैंपल क्लेक्शन सेंटर के प्रबंधों की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुराधा केरणी ने बताया कि जांच केंद्र में पहले दिन 15 टेस्ट लिए गए हैं। लैब तकनीशियन ने ये स्वैप टेस्ट लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए जम्मू भेजा गया है। टेस्ट लेने के दौरान बहुत सी सावधानियां बरती जा रहीं हैं, प्रत्येक टेस्ट के बाद क्लेक्शन सेंटर के बाहरी हिस्से को पूरी तरह सैनिटाइज कर आगे की कार्रवाई की जाती है। इससे पहले बसोहली में क्वारंटीन किए लोगों को एंबुलेंस में कठुआ भेजना पड़ता था, जहां उनके टेस्ट किए जाते थे। अब बसोहली में सुविधा मिलने से बड़ी राहत मिली है। अधिकारी ने बताया कि दो दिन बाद उपजिले में हेल्थ ऑडिट शुरू होगा, जिसमें आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर, एएनएम की टीम घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगी। खासी, जुकाम, बुखार आदि के लक्षण मिलने पर उन लोगों को स्वैप टेस्ट करवाने के लिए कहा जाएगा।
-------------------------------------
बसोहली नगर कमेटी ने सभी वार्ड किए सैनिटाइज
बसोहली। कोरोना वायरस से बचाव के लिए नगर कमेटी ने सभी वार्डों, सार्वजनिक स्थलों में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव करवाया। मंगलवार को कमेटी ने क्वारंटीन सेंटरों में भी दवा का छिड़काव कर उन्हें सैनिटाइज किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर कर्मियों को पीपीई किट पहनाई गई। ईओ पीआर सांगड़ा ने बताया कि बसोहली नगर कमेटी की हद में आते क्वारंटीन सेंटरों, सार्वजनिक स्थानों, बैंकों, पेट्रोल पंप, खुली जगहों, गलियों-नालियों में इस केमिकल का छिड़काव करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें