फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाज खेल स्टेडियम में 75 बेड का क्वारंटीन सेंटर स्थापित

विज्ञापन
बिलवार के क्वारंटीन केंद्र में सफाई करता सफाई कर्मी। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। नगर के साथ लगते नाज खेल मैदान में बनाए इंडोर स्टेडियम को प्रशासन ने क्वारंटीन सेंटर में तब्दील कर दिया। 75 बेड वाले इस कोविड-केयर सेंटर का उपयोग मरीजों के लिए किया जाएगा, जिनमें कोरोना जैसे लक्षण पाए जाएंगे। उपजिले के रामकोट न्यू एड डिग्री कॉलेज और बिलावर राजकीय डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल को डेढ़ महीना पहले ही क्वारंटीन सेंटरों में बदला था, जिनमें इन दिनों कई लोगों को क्वारंटीन किया गया है। बाहरी राज्यों से लाए जाने वाले मजदूरों की वापसी के मद्देनजर प्रशासन ने इंडोर स्टेडियम को कोविड-19 में बदल दिया गया। नगर कमेटी की ओर से कोविड-केयर सेंटर के बाहर और उसके आसपास बिजली का प्रबंध भी किया गया है, ताकि 24 घंटे खुले रहने वाले इस कोविड केयर सेंटर में पहुंचने वाले लोगों को परेशानियां न उठानी पड़े। नगर कमेटी के ईओ ने बताया कि सेंटर के आसपास और उसके परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया इसके साथ-साथ पूरे इंदौर स्टेडियम में हाइपोक्लोराइट का स्प्रे किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें