फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने मेलाथियान स्प्रे करवाया

Tue, 03 Nov 2015 01:41 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में डेंगू रोकथाम अभियान को आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को वार्ड पांच और छह में मेलाथियान स्प्रे करवाया और लोगों को डेंगू के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन


शहर के जाने माने व्यापारी अशोक कुमार गुप्ता की आकस्मिक मौत में डेंगू के लक्षण मिलने की सूचना पर विभाग ने एहतियातन व्यापक स्तर पर दवाई का छिड़काव किया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के वार्ड पांच और छह के कई इलाकों में दवाई का छिड़काव किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बसंत कुमार ने बताया कि व्यापारी अशोक कुमार गुप्ता की मौत के बाद एहतियातन दवा का छिड़काव किया गया है।
विज्ञापन


उनके परिवार के सदस्यों ने डेंगू के लक्षणों संबंधी सूचना दी है लेकिन मौत की वजह खून चढ़ाते समय ब्लड ग्रुपिंग में चूक बताई जा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अधिकारिक रूप से मौत की वजह पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।

बहरहाल डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग ने एहतियातन स्प्रे करवा दिया है। इस अभियान को शहर के अन्य इलाकों में भी जारी रखा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि शहर के नामी व्यापारी अशोक कुमार गुप्ता (मढ़ीनिया) को कुछ दिन पूर्व ही तबीयत खराब होने पर कठुआ से सीधा फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था। शनिवार देर रात उनकी मौत की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें