फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: धनवंतरि जयंती पर कठुआ आयुष कार्यालय में हवन-पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेद के देवता भगवान धनवंतरि की जयंती और दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला आयुष कार्यालय में अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिला आयुष अधिकारी डॉ. राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धनवंतरि के पूजन से किया गया। पुरोहितों द्वारा पूजा के बाद हवन का आयोजन किया गया। इसमें आयुष विभाग के अन्य कर्मियों व अधिकारियों ने आहूतियां डाली और भगवान धनवंतरि से पूरे समाज को रोगमुक्त करने के साथ जनकल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि धनवंतरि जयंती न केवल एक धार्मिक पर्व है, बल्कि यह भारतीय चिकित्सा विज्ञान की जड़ों को सम्मान देने का अवसर भी है। आयुष विभाग ने इस आयोजन के माध्यम से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की महत्ता और भगवान धनवंतरि के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस मौके पर डॉ. देस राज, डॉ. बोधपाल, डॉ राजेश कुमार, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ नितिन शर्मा, डॉ यश पाल सहित विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें