फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: डेंगू के 16 मामलों में शहरी इलाके के 11 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट में रविवार को 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही डेंगू पॉजीटिव पाए जाने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 578 हो गई है। वहीं सर्वाधिक 11 मरीज शहरी इलाके से पाए गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 16 मामलों में 11 मरीज कठुआ शहर के विभिन्न वार्डों से आए हैं। इनमें 6 मरीजों को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। शहर में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मामलों ने सफाई व्यवस्था के साथ डेगू के प्रति लोगों की लापरवाही को उजागर कर दिया है।
इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम चलाया। जिसमें मरीज के घर के आसपास के 50 घरों में मच्छररोधी कीटनाशक का छिड़काव किया गया। इस मौके पर मलेरिया विंग के इंस्पेक्टर लाेकेश राज ने लोगों से अपील की कि किसी भी मरीज को अगर बुखार आता है, तो उसे जांच के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अवश्य ले जाएं। जिले में अब तक पाए गए डेंगू के मरीजों में 439 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि अन्य को जिला स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में उपचार की सभी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें