फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: समर्पण और उल्लास से मनाई गुरु पूर्णिमा

Sun, 07 Dec 2025 03:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
गुरु पू​र्णिमा के अवसर पर श्री अद्वैत स्वरूप  आश्रम में प्रवचन करतीं आश्रम प्रमुख ज्योत्सना नंद
विज्ञापन
आदियोगी आश्रम लोअर शिवानगर में सुबह से ही जारी रहा कार्यक्रमों का सिलसिला
विज्ञापन

बारिश के बावजूद विभिन्न आश्रमों और मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

कठुआ। गुरु पूर्णिमा का पर्व जिले भर में धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। वीरवार सुबह होने वाली बारिश के बावजूद विभिन्न आश्रमों और मंदिरों में उमड़े भक्तों ने गुरु का पूजन किया। वहीं गुरुओं ने भी उन्हें सुखमय जीवन का आशीष प्रदान किया जिस कारण वहां दिनभर रौनक बनी रही।


शहर में आदियोगी आश्रम लोअर शिवानगर में सुबह से ही कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। यहां बड़ी संख्या में भक्तों ने आदियोगी गौतम महाराज का पूजन कर उनका आशीष प्राप्त किया। इस दौरान काफी शिष्यों ने उनसे गुरु मंत्र की दीक्षा ली। दोपहर को आश्रम में सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर आदियोगी ने भक्तों को उनके जीवन में गुरु के महत्व की जानकारी दी। अंत में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शिवा नगर स्थित अद्वैत स्वरूप आश्रम में भी गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां भक्तों ने विधि विधान से नंगली निवासी भगवान स्वरूपानंद महाराज व गुरु शरणानंद महाराज का पूजन किया। आश्रम प्रमुख ज्योत्सना नंद बाई जी की अध्यक्षता में सत्संग का आयोजन किया गया। गोविंदसर स्थित नरसिंह धाम मंदिर में महंत श्री श्री 108 भगवान दास की देखरेख में धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। यहां सर्वप्रथम ब्रह्मलीन गुरु कृष्ण दास की समाधि पर पूजन किया गया। इसके बाद परिसर में सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर महंत भगवान दास ने भक्तों गुरु के आदेशों को पालन करने की सीख दी।
विज्ञापन


इसी तरह शहर के वार्ड 10 स्थित विचार वाटिका में ब्रह्मलीन बाबा दशहरा नाथ और एतवार नाथ के शिष्यों ने उनकी समाधि पर गुरु का पूजन किया और सत्संग कर गुरु की महिमा का बखान किया। वहीं, देर शाम को शहर के रामलीला मैदान स्थित श्री हनुमान सुरसा माता मंदिर में संकीर्तन का आयोजन किया गया। भाई अभितेष शर्मा की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में गुरु की महिमा का बखान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें